तेरे धाम पे सुना है श्याम – भजन (Tere Dham Pe Suna Hai Shyam)

यह एक श्रीकृष्ण भजन है। भजन भक्ति और स्मरण का सरल माध्यम है, जिसे भक्त किसी भी समय गा सकते हैं। सम्पूर्ण भजन नीचे पढ़ें।

तेरे धाम पे सुना है श्याम - भजन (Tere Dham Pe Suna Hai Shyam)

तेरे धाम पे सुना है श्याम सबकी होवै सुनाई रे,
मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा,
तेरे धाम पे सुना है श्याम सबकी होवै सुनाई रे,
मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा……

धक्के खा लिए बहुत घने भला हुआ ना कही मेरा,
जब तक ना तू करे भलाई ना छोडूं मै पिंड तेरा,
आस ले के मै आया बाबा ना कोई मेरा सहाई रे,
मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा…….

दीन दुखी का तू ही सहारा दुनिया कहवे श्याम हमारा,
सारे जगत में एक जयकारा श्याम घनी है सबसे प्यारा,
हारा को तू देता सहारा जिसने भी प्रीत लगाईं रे,
मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा…….

सांवरा तेरा ध्यान लागवे नहीं कुछ और उसको भावे,
भूख लगे ना प्यासा बस तेरे ही गुण ये गावे,
ये जीवन तेरे नाम है श्याम तू ही मेरा सहाई रे,
मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा,
तेरे धाम पे सुना है श्याम सबकी होवै सुनाई रे,
मै भी दर पे आन पड़ा बाबा करियो मेरी सुनाई रे बाबा……

सम्बन्धित पाठ

→ श्रीकृष्ण भक्ति — सभी श्रीकृष्ण पाठ और शुभ दिन देखें

→ श्री हनुमान चालीसा — सम्पूर्ण पाठ हिंदी में

श्री सिद्धबली बाबा धाम, कोटद्वार

दर्शन समय: प्रतिदिन प्रातः 5:00 – दोपहर 2:00 तथा अपराह्न 3:00 – रात्रि 8:00

ज्योतिष · ASTROLOGYक्या आपकी कुंडली में राज योग है?Get your FREE Janm Kundli, kundli matching & daily rashifal — and consult expert astrologers online at Astrologics.Free Janm Kundli
Scroll to Top