नाम है तेरा कृष्ण कन्हैया नाथद्वारा सन्मुख होगा: भजन (Naam Hai Tera Krishna Kanhaiya)

यह एक श्रीकृष्ण भजन है। भजन भक्ति और स्मरण का सरल माध्यम है, जिसे भक्त किसी भी समय गा सकते हैं। सम्पूर्ण भजन नीचे पढ़ें।

नाम है तेरा कृष्ण कन्हैया नाथद्वारा सन्मुख होगा: भजन (Naam Hai Tera Krishna Kanhaiya)

नाम है तेरा कृष्ण कन्हैया,
नाथद्वारा सन्मुख होगा,
तेरा दर्शन इतना सुन्दर,
तू कितना सुन्दर होगा,
तू कितना सुन्दर होगा ॥

जनम जनम की प्यासी अँखियाँ,
दर्शन से सुख पाऊं मैं,
तेरे चरण में मेरा ठिकाना,
और कही क्यों जाऊं मैं,
श्रीनाथ जी के शुभ नैनन में,
श्रीनाथ जी के शुभ नैनन में,
करुणा का सागर होगा,
तेरा दर्शन इतना सुन्दर,
तू कितना सुन्दर होगा,
तू कितना सुन्दर होगा ॥

मन-मोहिनी मूरत तेरी,
घट घट बसिया श्याम तू ही,
मन मंदिर में मोहन तू ही,
रोम रोम में श्याम तू ही,
साँसों में मेरी बंसी बजाये,
साँसों में मेरी बंसी बजाये,
वो नटवर नागर होगा,
तेरा दर्शन इतना सुन्दर,
तू कितना सुन्दर होगा,
तू कितना सुन्दर होगा ॥

यमुना तट पर बंशीवट पर,
तेरा रंग निराला है,
राधा के संग रास रचैया,
मोहन मुरली वाला है,
महाप्रभु जी के चरणों में ही,
महाप्रभु जी के चरणों में ही,
हर वैष्णव का घर होगा,
तेरा दर्शन इतना सुन्दर,
तू कितना सुन्दर होगा,
तू कितना सुन्दर होगा ॥

नाम है तेरा कृष्ण कन्हैया,
नाथद्वारा सन्मुख होगा,
तेरा दर्शन इतना सुन्दर,
तू कितना सुन्दर होगा,
तू कितना सुन्दर होगा ॥

सम्बन्धित पाठ

→ श्रीकृष्ण भक्ति — सभी श्रीकृष्ण पाठ और शुभ दिन देखें

→ श्री हनुमान चालीसा — सम्पूर्ण पाठ हिंदी में

श्री सिद्धबली बाबा धाम, कोटद्वार

दर्शन समय: प्रतिदिन प्रातः 5:00 – दोपहर 2:00 तथा अपराह्न 3:00 – रात्रि 8:00

ज्योतिष · ASTROLOGYक्या आपकी कुंडली में राज योग है?Get your FREE Janm Kundli, kundli matching & daily rashifal — and consult expert astrologers online at Astrologics.Free Janm Kundli
Scroll to Top