अवध में छाई खुशी की बेला: भजन (Avadh Me Chhai Khushi Ki Bela)

यह एक श्रीराम भजन है। भजन भक्ति और स्मरण का सरल माध्यम है, जिसे भक्त किसी भी समय गा सकते हैं। सम्पूर्ण भजन नीचे पढ़ें।

अवध में छाई खुशी की बेला: भजन (Avadh Me Chhai Khushi Ki Bela)

अवध में छाई खुशी की बेला,
​अवध में छाई खुशी की बेला,
लगा है, अवध पुरी में मेला ।

चौदह साल वन में बिताएं,
राम लखन सिया लौट के आए,
घर घर खुशियां छाई,
लगा है, अवध पुरी में मेला,
​अवध में छाई खुशी की बेला,
​अवध में छाई खुशी की बेला,
लगा है, अवध पुरी में मेला ।

कौशल्या माँ सुमित्रा कैकई,
सबके मन में आज खुशी भई,
कोई नहीं है अकेला,
लगा है, अवध पुरी में मेला,
​अवध में छाई खुशी की बेला,
​अवध में छाई खुशी की बेला,
लगा है, अवध पुरी में मेला ।

सिया राम को राज हुआ है,
खुशी से पागल हो रहे सब जन,
गुरु वशिष्ठ और चेला,
​अवध में छाई खुशी की बेला,
​अवध में छाई खुशी की बेला,
लगा है, अवध पुरी में मेला ।

​अवध में छाई खुशी की बेला,
​अवध में छाई खुशी की बेला,
लगा है, अवध पुरी में मेला ।

सम्बन्धित पाठ

→ श्रीराम भक्ति — सभी श्रीराम पाठ और शुभ दिन देखें

→ श्री हनुमान चालीसा — सम्पूर्ण पाठ हिंदी में

श्री सिद्धबली बाबा धाम, कोटद्वार

दर्शन समय: प्रतिदिन प्रातः 5:00 – दोपहर 2:00 तथा अपराह्न 3:00 – रात्रि 8:00

ज्योतिष · ASTROLOGYक्या आपकी कुंडली में राज योग है?Get your FREE Janm Kundli, kundli matching & daily rashifal — and consult expert astrologers online at Astrologics.Free Janm Kundli
Scroll to Top