हनुमान बाहुक (Hanuman Bahuk) — संपूर्ण पाठ अर्थ व लाभ सहित
हनुमान बाहुक गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित ४४ छंदों की हनुमान स्तुति है, जिसे उन्होंने अपनी बाहुओं की असह्य वात-पीड़ा से मुक्ति हेतु रचा था। "बाहुक" अर्थात् भुजा व शरीर की पीड़ा का नाशक — यह पाठ विशेषकर रोग, शारीरिक कष्ट एवं पीड़ा के निवारण हेतु किया जाता है। नीचे संपूर्ण हनुमान बाहुक (छप्पय, झूलना, घनाक्षरी व सवैया छंदों में) हिंदी में, अर्थ, लाभ व पाठ विधि सहित दिया गया है।
| रचयिता | गोस्वामी तुलसीदास |
|---|---|
| छन्द | ४४ पद्य (छप्पय २, झूलना १, घनाक्षरी ३६, सवैया ५) |
| देवता | भगवान हनुमान (बजरंगबली) |
| मुख्य फल | रोग, पीड़ा व शारीरिक कष्ट का निवारण |
| पाठ विधि | २१ या २६ दिन, सम्मुख जल-पात्र रखकर |
| शुभ दिन | मंगलवार और शनिवार |
॥ श्री हनुमान बाहुक ॥
॥ श्रीगणेशाय नमः ॥ ॥ श्रीजानकीवल्लभो विजयते ॥
श्रीमद्-गोस्वामी-तुलसीदास-कृत
॥ छप्पय ॥
सिंधु-तरन, सिय-सोच हरन, रबि-बालबरन-तनु ।
भुज बिसाल, मूरति कराल कालहुको काल जनु ॥
गहन-दहन-निरदहन-लंक निःसंक, बंक-भुव ।
जातुधान-बलवान-मान-मद-दवन पवनसुव ॥
कह तुलसिदास सेवत सुलभ, सेवक हित सन्तत निकट ।
गुनगनत, नमत, सुमिरत, जपत, समन सकल-संकट-बिकट ॥१॥
स्वर्न-सैल-संकास कोटि-रबि-तरुन तेज घन ।
उर बिसाल, भुज दण्ड चण्ड नख बज्र बज्रतन ॥
पिंग नयन, भृकुटी कराल रसना दसनानन ।
कपिस केस, करकस लँगूर, खल-दल-बल-भानन ॥
कह तुलसिदास बस जासु उर मारुतसुत मूरति बिकट ।
संताप पाप तेहि पुरुष पहिं सपनेहुँ नहिं आवत निकट ॥२॥
॥ झूलना ॥
पञ्चमुख-छमुख-भृगुमुख्य भट-असुर-सुर, सर्व-सरि-समर समरत्थ सूरो ।
बाँकुरो बीर बिरुदैत बिरुदावली, बेद बंदी बदत पैजपूरो ॥
जासु गुनगाथ रघुनाथ कह, जासुबल, बिपुल-जल-भरित जग-जलधि झूरो ।
दुवन-दल-दमनको कौन तुलसीस है पवन को पूत रजपूत रुरो ॥३॥
॥ घनाक्षरी ॥
भानुसों पढ़न हनुमान गये भानु मन-अनुमानि सिसुकेलि कियो फेरफार सो ।
पाछिले पगनि गम गगन मगन-मन, क्रमको न भ्रम, कपि बालक-बिहार सो ॥
कौतुक बिलोकि लोकपाल हरि हर बिधि, लोचननि चकाचौंधी चित्तनि खभार सो ।
बल कैधौं बीररस, धीरज कै, साहस कै, तुलसी सरीर धरे सबनिको सार सो ॥४॥
भारत में पारथ के रथ केतु कपिराज, गाज्यो सुनि कुरुराज दल हलबल भो ।
कह्यो द्रोन भीषम समीरसुत महाबीर, बीर-रस-बारि-निधि जाको बल जल भो ॥
बानर सुभाय बालकेलि भूमि भानु लागि, फलँग फलाँगहूँतें घाटि नभतल भो ।
नाइ-नाइ माथ जोरि-जोरि हाथ जोधा जोहैं, हनुमान देखे जगजीवन को फल भो ॥५॥
गोपद पयोधि करि होलिका ज्यों लाई लंक, निपट निसंक परपुर गलबल भो ।
द्रोन-सो पहार लियो ख्याल ही उखारि कर, कंदुक-ज्यों कपिखेल बेल कैसो फल भो ॥
संकटसमाज असमंजस भो रामराज, काज जुग-पूगनिको करतल पल भो ।
साहसी समत्थ तुलसीको नाह जाकी बाँह, लोक पाल पालन को फिर थिर थल भो ॥६॥
कमठकी पीठि जाके गोड़निकी गाड़ैं मानो, नापके भाजन भरि जलनिधि-जल भो ।
जातुधान-दावन परावन को दुर्ग भयो, महामीनबास तिमि तोमनिको थल भो ॥
कुम्भकर्न-रावन-पयोदनाद-ईंधनको, तुलसी प्रताप जाको प्रबल अनल भो ।
भीषम कहत मेरे अनुमान हनुमान-सारिखो त्रिकाल न त्रिलोक महाबल भो ॥७॥
दूत रामरायको, सपूत पूत पौनको, तू, अंजनीको नन्दन प्रताप भूरि भानु सो ।
सीय-सोच-समन, दुरित-दोष-दमन, सरन आये अवन, लखनप्रिय प्रान सो ॥
दसमुख दुसह दरिद्र दरिबेको भयो, प्रकट तिलोक ओक तुलसी निधान सो ।
ज्ञान-गुनवान बलवान सेवा सावधान, साहेब सुजान उर आनु हनुमान सो ॥८॥
दवन-दुवन-दल भुवन-बिदित बल, बेद जस गावत बिबुध बंदीछोर को ।
पाप-ताप-तिमिर तुहिन-बिघटन-पटु, सेवक-सरोरुह सुखद भानु भोर को ॥
लोक-परलोकतें बिसोक सपने न सोक, तुलसीके हिये है भरोसो एक ओरको ।
रामको दुलारो दास बामदेवको निवास, नाम कलि-कामतरु केसरी-किसोरको ॥९॥
महाबल-सीम, महाभीम, महाबानइत, महाबीर बिदित बरायो रघुबीर को ।
कुलिस-कठोरतनु जोरपरै रोर रन, करुना-कलित मन धारमिक धीरको ॥
दुर्जनको कालसो कराल पाल सज्जनको, सुमिरे हरनहार तुलसीकी पीरको ।
सीय-सुखदायक दुलारो रघुनायकको, सेवक सहायक है साहसी समीर को ॥१०॥
रचिबेको बिधि जैसे, पालिबेको हरि, हर, मीच मारिबेको, ज्याइबेको सुधापान भो ।
धरिबेको धरनि, तरनि तम दलिबेको, सोखिबे कृसानु, पोषिबेको हिम-भानु भो ॥
खल-दुःख-दोषिबेको, जन-परितोषिबेको, माँगिबो मलीनताको मोदक सुदान भो ।
आरतकी आरति निवारिबेको तिहुँ पुर, तुलसीको साहेब हठीलो हनुमान भो ॥११॥
सेवक स्योकाई जानि जानकीस मानै कानि, सानुकूल सूलपानि नवै नाथ नाँकको ।
देवी देव दानव दयावने ह्वै जोरैं हाथ, बापुरे बराक कहा और राजा राँकको ॥
जागत सोवत बैठे बागत बिनोद मोद, ताकै जो अनर्थ सो समर्थ एक आँकको ।
सब दिन रूरो परै पूरो जहाँ-तहाँ ताहि, जाके है भरोसो हिये हनुमान हाँकको ॥१२॥
सानुग सगौरि सानुकूल सूलपानि ताहि, लोकपाल सकल लखन राम जानकी ।
लोक परलोकको बिसोक सो तिलोक ताहि, तुलसी तमाइ कहा काहू बीर आनकी ॥
केसरीकिसोर बन्दीछोर के नेवाजे सब, कीरति बिमल कपि करुनानिधानकी ।
बालक-ज्यों पालिहैं कृपालु मुनि सिद्ध ताको, जाके हिये हुलसति हाँक हनुमानकी ॥१३॥
करुना निधान, बलबुद्धिके निधान, मोद-महिमानिधान, गुन-ज्ञानके निधान हौ ।
बामदेव-रूप, भूप राम के सनेही, नाम, लेत-देत अर्थ धर्म काम निरबान हौ ॥
आपने प्रभाव, सीतानाथके सुभाव सील, लोक-बेद-बिधिके बिदुष हनुमान हौ ।
मनकी, बचनकी, करमकी तिहूँ प्रकार, तुलसी तिहारो तुम साहेब सुजान हौ ॥१४॥
मनको अगम, तन सुगम किये कपीस, काज महाराजके समाज साज साजे हैं ।
देव-बंदीछोर रनरोर केसरीकिसोर, जुग-जुग जग तेरे बिरद बिराजे हैं ॥
बीर बरजोर, घटि जोर तुलसीकी ओर, सुनि सकुचाने साधु, खलगन गाजे हैं ।
बिगरी सँवार अंजनीकुमार कीजे मोहिं, जैसे होत आये हनुमानके निवाजे हैं ॥१५॥
॥ सवैया ॥
जानसिरोमनि हौ हनुमान सदा जनके मन बास तिहारो ।
ढारो बिगारो मैं काको कहा केहि कारन खीझत हौं तो तिहारो ॥
साहेब सेवक नाते ते हातो कियो सो तहाँ तुलसीको न चारो ।
दोष सुनाये तें आगेहुँको होशियार ह्वै हों मन तौ हिय हारो ॥१६॥
तेरे थपे उथपै न महेस, थपै थिरको कपि जे उर घाले ।
तेरे निवाजे गरीबनिवाज बिराजत बैरिनके उर साले ॥
संकट सोच सबै तुलसी लिये नाम फटै मकरीके-से जाले ।
बूढ़ भये, बलि, मेरिहि बार, कि हारि परे बहुतै नत पाले ॥१७॥
सिंधु तरे, बड़े बीर दले खल, जारे हैं लंक से बंक मवा से ।
तैं रन-केहरि केहरिके बिदले अरि-कुंजर छैल छवा से ॥
तोसों समत्थ सुसाहेब सेइ सहै तुलसी दुख दोष दवासे ।
बानर बाज बढ़े खल-खेचर, लीजत क्यों न लपेटि लवा-से ॥१८॥
अच्छ-बिमर्दन कानन-भानि दसानन आनन भा न निहारो ।
बारिदनाद अकंपन कुंभकरन्न से कुंजर केहरि-बारो ॥
राम-प्रताप-हुतासन, कच्छ, बिपच्छ, समीर समीरदुलारो ।
पापतें, सापतें, ताप तिहूँतें सदा तुलसी कहँ सो रखवारो ॥१९॥
॥ घनाक्षरी ॥
जानत जहान हनुमानको निवाज्यौ जन, मन अनुमानि, बलि, बोल न बिसारिये ।
सेवा-जोग तुलसी कबहुँ कहा चूक परी, साहेब सुभाव कपि साहिबी सँभारिये ॥
अपराधी जानि कीजै सासति सहस भाँति, मोदक मरै जो, ताहि माहुर न मारिये ।
साहसी समीरके दुलारे रघुबीरजूके, बाँह पीर महाबीर बेगि ही निवारिये ॥२०॥
बालक बिलोकि, बलि, बारेतें आपनो कियो, दीनबन्धु दया कीन्हीं निरुपाधि न्यारिये ।
रावरो भरोसो तुलसीके, रावरोई बल, आस रावरीयै, दास रावरो बिचारिये ॥
बड़ो बिकराल कलि, काको न बिहाल कियो, माथे पगु बलिको, निहारि सो निवारिये ।
केसरीकिसोर, रनरोर, बरजोर बीर, बाँहुपीर राहुमातु ज्यौं पछारि मारिये ॥२१॥
उथपे थपनथिर थपे उथपनहार, केसरीकुमार बल आपनो सँभारिये ।
राम के गुलामनिको कामतरु रामदूत, मोसे दीन दूबरेको तकिया तिहारिये ॥
साहेब समर्थ तोसों तुलसीके माथे पर, सोऊ अपराध बिनु बीर, बाँधि मारिये ।
पोखरी बिसाल बाँहु, बलि बारिचर पीर, मकरी ज्यौं पकरिकै बदन बिदारिये ॥२२॥
रामको सनेह, राम साहस लखन सिय, रामकी भगति, सोच संकट निवारिये ।
मुद-मरकट रोग-बारिनिधि हेरि हारे, जीव-जामवंतको भरोसो तेरो भारिये ॥
कूदिये कृपाल तुलसी सुप्रेम-पब्बयतें, सुथल सुबेल भालू बैठिकै बिचारिये ।
महाबीर बाँकुरे बराकी बाँहपीर क्यों न, लंकिनी ज्यों लातघात ही मरोरि मारिये ॥२३॥
लोक-परलोकहुँ तिलोक न बिलोकियत, तोसे समरथ चष चारिहूँ निहारिये ।
कर्म, काल, लोकपाल, अग-जग जीवजाल, नाथ हाथ सब निज महिमा बिचारिये ॥
खास दास रावरो, निवास तेरो तासु उर, तुलसी सो, देव दुखी देखियत भारिये ।
बात तरुमूल बाँहुसूल कपिकच्छु-बेलि, उपजी सकेलि कपिकेलि ही उखारिये ॥२४॥
करम-कराल-कंस भूमिपालके भरोसे, बकी बकभगिनी काहूतें कहा डरैगी ।
बड़ी बिकराल बालघातिनी न जात कहि, बाँहुबल बालक छबीले छोटे छरैगी ॥
आई है बनाइ बेष आप ही बिचारि देख, पाप जाय सबको गुनीके पाले परैगी ।
पूतना पिसाचिनी ज्यौं कपिकान्ह तुलसीकी, बाँहपीर महाबीर, तेरे मारे मरैगी ॥२५॥
भालकी कि कालकी कि रोषकी त्रिदोषकी है, बेदन बिषम पाप-ताप छलछाँहकी ।
करमन कूटकी कि जन्त्र मन्त्र बूटकी, पराहि जाहि पापिनी मलीन मन माँहकी ॥
पैहहि सजाय नत कहत बजाय तोहि, बावरी न होहि बानि जानि कपिनाँहकी ।
आन हनुमानकी दोहाई बलवानकी, सपथ महाबीरकी जो रहै पीर बाँहकी ॥२६॥
सिंहिका सँहारि बल, सुरसा सुधारि छल, लंकिनी पछारि मारि बाटिका उजारी है ।
लंक परजारि मकरी बिदारि बारबार, जातुधान धारि धूरिधानी करि डारी है ॥
तोरि जमकातरि मदोदरी कढ़ोरि आनी, रावनकी रानी मेघनाद महँतारी है ।
भीर बाँहपीरकी निपट राखी महाबीर, कौनके सकोच तुलसीके सोच भारी है ॥२७॥
तेरो बालकेलि बीर सुनि सहमत धीर, भूलत सरीरसुधि सक्र-रबि-राहुकी ।
तेरी बाँह बसत बिसोक लोकपाल सब, तेरो नाम लेत रहै आरति न काहुकी ॥
साम दाम भेद बिधि बेदहू लबेद सिधि, हाथ कपिनाथहीके चोटी चोर साहुकी ।
आलस अनख परिहासकै सिखावन है, एते दिन रही पीर तुलसीके बाहुकी ॥२८॥
टूकनिको घर-घर डोलत कँगाल बोलि, बाल ज्यों कृपाल नतपाल पालि पोसो है ।
कीन्ही है सँभार सार अंजनीकुमार बीर, आपनो बिसारिहैं न मेरेहू भरोसो है ॥
इतनो परेखो सब भाँति समरथ आजु, कपिराज साँची कहौं को तिलोक तोसो है ।
सासति सहत दास कीजे पेखि परिहास, चीरीको मरन खेल बालकनिको सो है ॥२९॥
आपने ही पापतें त्रितापतें कि सापतें, बढ़ी है बाँहबेदन कही न सहि जाति है ।
औषध अनेक जन्त्र-मन्त्र-टोटकादि किये, बादि भये देवता मनाये अधिकाति है ॥
करतार, भरतार, हरतार, कर्म, काल, को है जगजाल जो न मानत इताति है ।
चेरो तेरो तुलसी तू मेरो कह्यो रामदूत, ढील तेरी बीर मोहि पीरतें पिराति है ॥३०॥
दूत रामरायको, सपूत पूत बायको, समत्थ हाथ पायको सहाय असहायको ।
बाँकी बिरदावली बिदित बेद गाइयत, रावन सो भट भयो मुठिकाके घायको ॥
एते बडे़ साहेब समर्थको निवाजो आज, सीदत सुसेवक बचन मन कायको ।
थोरी बाँहपीरकी बड़ी गलानि तुलसीको, कौन पाप कोप, लोप प्रगट प्रभाय को ॥३१॥
देवी देव दनुज मनुज मुनि सिद्ध नाग, छोटे बड़े जीव जेते चेतन अचेत हैं ।
पूतना पिसाची जातुधानी जातुधान बाम, रामदूतकी रजाइ माथे मानि लेत हैं ॥
घोर जन्त्र मन्त्र कूट कपट कुरोग जोग, हनुमान आन सुनि छाड़त निकेत हैं ।
क्रोध कीजे कर्मको प्रबोध कीजे तुलसीको, सोध कीजे तिनको जो दोष दुख देत हैं ॥३२॥
तेरे बल बानर जिताये रन रावनसों, तेरे घाले जातुधान भये घर-घरके ।
तेरे बल रामराज किये सब सुरकाज, सकल समाज साज साजे रघुबरके ॥
तेरो गुनगान सुनि गीरबान पुलकत, सजल बिलोचन बिरंचि हरि हरके ।
तुलसी के माथेपर हाथ फेरो कीसनाथ, देखिये न दास दुखी तोसे कनिगरके ॥३३॥
पालो तेरे टूकको परेहू चूक मूकिये न, कूर कौड़ी दूको हौं आपनी ओर हेरिये ।
भोरानाथ भोरेही सरोष होत थोरे दोष, पोषि तोषि थापि आपनो न अवडेरिये ॥
अंबु तू हौं अंबुचर, अंबु तू हौं डिंभ, सो न, बूझिये बिलंब अवलंब मेरे तेरिये ।
बालक बिकल जानि पाहि प्रेम पहिचानि, तुलसीकी बाँह पर लामीलूम फेरिये ॥३४॥
घेरि लियो रोगनि, कुजोगनि, कुलोगनि ज्यौं, बासर जलद घन घटा धुकि धाई है ।
बरसत बारि पीर जारिये जवासे जस, रोष बिनु दोष, धूम-मूल मलिनाई है ॥
करुनानिधान हनुमान महाबलवान, हेरि हँसि हाँकि फूँकि फौजैं तैं उड़ाई है ।
खाये हुतो तुलसी कुरोग राढ़ राकसनि, केसरीकिसोर राखे बीर बरिआई है ॥३५॥
॥ सवैया ॥
रामगुलाम तुही हनुमान गोसाँइ सुसाँइ सदा अनुकूलो ।
पाल्यो हौं बाल ज्यों आखर दू पितु मातु सों मंगल मोद समूलो ॥
बाँहकी बेदन बाँहपगार पुकारत आरत आनँद भूलो ।
श्री रघुबीर निवारिये पीर रहौं दरबार परो लटि लूलो ॥३६॥
॥ घनाक्षरी ॥
कालकी करालता करम कठिनाई कीधौं, पापके प्रभावकी सुभाय बाय बावरे ।
बेदन कुभाँति सो सही न जाति राति दिन, सोई बाँह गही जो गही समीर डावरे ॥
लायो तरु तुलसी तिहारो सो निहारि बारि, सींचिये मलीन भो तयो है तिहूँ तावरे ।
भूतनिकी आपनी परायेकी कृपानिधान, जानियत सबहीकी रीति राम रावरे ॥३७॥
पाँयपीर पेटपीर बाँहपीर मुँहपीर, जरजर सकल सरीर पीरमई है ।
देव भूत पितर करम खल काल ग्रह, मोहिपर दवरि दमानक सी दई है ॥
हौं तो बिन मोलके बिकानो बलि बारेही तें, ओट रामनामकी ललाट लिखि लई है ।
कुंभज के किंकर बिकल बूड़े गोखुरनि, हाय रामराय ऐसी हाल कहूँ भई है ॥३८॥
बाहुक-सुबाहु नीच लीचर-मरीच मिलि, मुँहपीर-केतुजा कुरोग जातुधान है ।
राम नाम जपजाग कियो चहों सानुराग, काल कैसे दूत भूत कहा मेरे मान है ॥
सुमिरे सहाय रामलखन आखर दोऊ, जिनके समूह साके जागत जहान है ।
तुलसी सँभारि ताड़का-सँहारि भारि भट, बेधे बरगदसे बनाइ बानवान हैं ॥३९॥
बालपने सूधे मन राम सनमुख भयो, रामनाम लेत माँगि खात टूकटाक हौं ।
पर्यो लोकरीतिमें पुनीत प्रीति रामराय, मोहबस बैठो तोरि तरकितराक हौं ॥
खोटे-खोटे आचरन आचरत अपनायो, अंजनीकुमार सोध्यो रामपानि पाक हौं ।
तुलसी गोसाइँ भयो भोंड़े दिन भूलि गयो, ताको फल पावत निदान परिपाक हौं ॥४०॥
असन-बसन-हीन बिषम-बिषाद-लीन, देखि दीन दूबरो करै न हाय-हाय को ।
तुलसी अनाथसो सनाथ रघुनाथ कियो, दियो फल सीलसिंधु आपने सुभायको ॥
नीच यहि बीच पति पाइ भरुहाइगो, बिहाइ प्रभु-भजन बचन मन काय को ।
तातें तनु पेषियत घोर बरतोर मिस, फूटि-फूटि निकसत लोन रामरायको ॥४१॥
जिओं जग जानकीजीवनको कहाइ जन, मरिबेको बारानसी बारि सुरसरि को ।
तुलसीके दुहूँ हाथ मोदक है ऐसे ठाउँ, जाके जिये मुये सोच करिहैं न लरिको ॥
मोको झूठो साँचो लोग रामको कहत सब, मेरे मन मान है न हरको न हरिको ।
भारी पीर दुसह सरीरतें बिहाल होत, सोऊ रघुबीर बिनु सकै दूर करिको ॥४२॥
सीतापति साहेब सहाय हनुमान नित, हित उपदेसको महेस मानो गुरु कै ।
मानस बचन काय सरन तिहारे पाँय, तुम्हरे भरोसे सुर मैं न जाने सुरकै ॥
ब्याधि भूतजनित उपाधि काहू खलकी, समाधि कीजे तुलसीको जानि जन फुरकै ।
कपिनाथ रघुनाथ भोलानाथ भूतनाथ, रोगसिंधु क्यों न डारियत गाय खुरकै ॥४३॥
कहों हनुमानसों सुजान रामरायसों, कृपानिधान संकरसों सावधान सुनिये ।
हरष विषाद राग रोष गुन दोष मई, बिरची बिरंचि सब देखियत दुनिये ॥
माया जीव कालके करमके सुभायके, करैया राम बेद कहैं साँची मन गुनिये ।
तुम्हतें कहा न होय हाहा सो बुझैये मोहि, हौं हूँ रहों मौन ही बयो सो जानि लुनिये ॥४४॥
END — कुल ४४ पद्य | छप्पय २ · झूलना १ · घनाक्षरी ३६ · सवैया ५
Hanuman Bahuk Lyrics in English (Hinglish)
Neeche yahi paath Roman lipi (English letters) mein diya gaya hai, jaise upar Hindi mein hai — taaki jo bhakt Devanagari nahin padh paate, ve bhi poora paath kar sakein.
॥ Shri Hanuman Bahuk ॥
॥ Shriganeshaaya namah ॥ ॥ Shrijaanakeevallabho vijayate ॥
॥ Chhappay ॥
Sindhu-taran, Siya-soch haran, rabi-baalbaran-tanu ।
Bhuj bisaal, moorti karaal kaalhuko kaal janu ॥
Gahan-dahan-nirdahan-Lank nihsank, bank-bhuv ।
Jaatudhaan-balvaan-maan-mad-davan Pavansuv ॥
Kah Tulsidas sevat sulabh, sevak hit santat nikat ।
Gunganat, namat, sumirat, japat, saman sakal-sankat-bikat ॥1॥
Svarn-sail-sankaas koti-rabi-tarun tej ghan ।
Ur bisaal, bhuj dand chand nakh bajr bajrtan ॥
Ping nayan, bhrikutee karaal rasnaa dasanaanan ।
Kapis kes, karkas langoor, khal-dal-bal-bhaanan ॥
Kah Tulsidas bas jaasu ur Maarutsut moorti bikat ।
Santaap paap tehi purush pahin sapnehun nahin aavat nikat ॥2॥
॥ Jhoolna ॥
Panchmukh-chhamukh-bhrigumukhy bhat-asur-sur, sarv-sari-samar samaratth sooro ।
Baankuro beer birudait birudaavlee, bed bandee badat paijpooro ॥
Jaasu gungaath Raghunath kah, jaasubal, bipul-jal-bharit jag-jaldhi jhooro ।
Duvan-dal-damanko kaun Tulsees hai Pavan ko poot rajpoot ruro ॥3॥
॥ Ghanaakshari ॥
Bhaanuson padhan Hanuman gaye Bhaanu man-anumaani sisukeli kiyo pherphaar so ।
Paachhile pagni gam gagan magan-man, kramko na bhram, kapi baalak-bihaar so ॥
Kautuk biloki lokpaal Hari Har bidhi, lochanni chakaachaundhee chittni khabhaar so ।
Bal kaidhaun beerras, dheeraj kai, saahas kai, Tulsi sareer dhare sabniko saar so ॥4॥
Bhaarat men Paarath ke rath ketu kapiraaj, gaajyo suni Kururaaj dal halbal bho ।
Kahyo Dron Bheesham Sameersut mahaabeer, beer-ras-baari-nidhi jaako bal jal bho ॥
Baanar subhaay baalkeli bhoomi Bhaanu laagi, phalang phalaangahoonten ghaati nabhtal bho ।
Naai-naai maath jori-jori haath jodhaa johain, Hanuman dekhe jagjeevan ko phal bho ॥5॥
Gopad payodhi kari holikaa jyon laaee Lank, nipat nisank parpur galbal bho ।
Dron-so pahaar liyo khyaal hee ukhaari kar, kanduk-jyon kapikhel bel kaiso phal bho ॥
Sankatsamaaj asamanjas bho Ramraaj, kaaj jug-poogniko kartal pal bho ।
Saahsee samatth Tulsiko naah jaakee baanh, lok paal paalan ko phir thir thal bho ॥6॥
Kamathkee peethi jaake godnikee gaadain maano, naapke bhaajan bhari jalnidhi-jal bho ।
Jaatudhaan-daavan paraavan ko durg bhayo, mahaameenbaas timi tomniko thal bho ॥
Kumbhkarn-Ravan-Payodnaad-eendhanko, Tulsi prataap jaako prabal anal bho ।
Bheesham kahat mere anumaan Hanuman-saarikho trikaal na trilok mahaabal bho ॥7॥
Doot Ramraayko, sapoot poot paunko, too, Anjaniko nandan prataap bhoori Bhaanu so ।
Seeya-soch-saman, durit-dosh-daman, saran aaye avan, Lakhanpriy praan so ॥
Dasmukh dusah daridr daribeko bhayo, prakat tilok ok Tulsi nidhaan so ।
Gyaan-gunvaan balvaan sevaa saavdhaan, saaheb sujaan ur aanu Hanuman so ॥8॥
Davan-duvan-dal bhuvan-bidit bal, bed jas gaavat bibudh bandeechhor ko ।
Paap-taap-timir tuhin-bighatan-patu, sevak-saroruh sukhad Bhaanu bhor ko ॥
Lok-parlokten bisok sapne na sok, Tulsike hiye hai bharoso ek orko ।
Ramko dulaaro daas Baamdevko nivaas, naam kali-kaamtaru Kesari-kisorko ॥9॥
Mahaabal-seem, mahaabheem, mahaabaanait, mahaabeer bidit baraayo Raghubeer ko ।
Kulis-kathortanu jorparai ror ran, karunaa-kalit man dhaarmik dheerko ॥
Durjanko kaalso karaal paal sajjanko, sumire haranhaar Tulsikee peerko ।
Seeya-sukhdaayak dulaaro Raghunaayakko, sevak sahaayak hai saahsee Sameer ko ॥10॥
Rachibeko bidhi jaise, paalibeko Hari, Har, meech maaribeko, jyaaibeko sudhaapaan bho ।
Dharibeko dharni, tarni tam dalibeko, sokhibe krisaanu, poshibeko him-Bhaanu bho ॥
Khal-duhkh-doshibeko, jan-paritoshibeko, maangibo maleentaako modak sudaan bho ।
Aaratkee aarti nivaaribeko tihun pur, Tulsiko saaheb hatheelo Hanuman bho ॥11॥
Sevak syokaaee jaani Jaankees maanai kaani, saanukool soolpaani navai naath naankko ।
Devee dev daanav dayaavne hvai jorain haath, baapure baraak kahaa aur raajaa raankko ॥
Jaagat sovat baithe baagat binod mod, taakai jo anarth so samarth ek aankko ।
Sab din rooro parai pooro jahaan-tahaan taahi, jaake hai bharoso hiye Hanuman haankko ॥12॥
Saanug sagauri saanukool soolpaani taahi, lokpaal sakal Lakhan Ram Jaankee ।
Lok parlokko bisok so tilok taahi, Tulsi tamaai kahaa kaahoo beer aankee ॥
Kesarikisor bandeechhor ke nevaaje sab, keerti bimal kapi karunaanidhaankee ।
Baalak-jyon paalihain kripaalu muni siddh taako, jaake hiye hulasti haank Hanumankee ॥13॥
Karunaa nidhaan, balbuddhike nidhaan, mod-mahimaanidhaan, gun-gyaanke nidhaan hau ।
Baamdev-roop, bhoop Ram ke sanehee, naam, let-det arth dharm kaam nirbaan hau ॥
Aapne prabhaav, Sitanaathke subhaav seel, lok-bed-bidhike bidush Hanuman hau ।
Mankee, bachankee, karamkee tihoon prakaar, Tulsi tihaaro tum saaheb sujaan hau ॥14॥
Manko agam, tan sugam kiye kapees, kaaj mahaaraajke samaaj saaj saaje hain ।
Dev-bandeechhor ranror Kesarikisor, jug-jug jag tere birad biraaje hain ॥
Beer barjor, ghati jor Tulsikee or, suni sakuchaane saadhu, khalgan gaaje hain ।
Bigree sanvaar Anjanikumaar keeje mohin, jaise hot aaye Hanumanke nivaaje hain ॥15॥
॥ Savaiya ॥
Jaansiromani hau Hanuman sadaa janke man baas tihaaro ।
Dhaaro bigaaro main kaako kahaa kehi kaaran kheejhat haun to tihaaro ॥
Saaheb sevak naate te haato kiyo so tahaan Tulsiko na chaaro ।
Dosh sunaaye ten aagehunko hoshiyaar hvai hon man tau hiya haaro ॥16॥
Tere thape uthpai na Mahes, thapai thirko kapi je ur ghaale ।
Tere nivaaje gareebnivaaj biraajat bairinke ur saale ॥
Sankat soch sabai Tulsi liye naam phatai makreeke-se jaale ।
Boodh bhaye, bali, merihi baar, ki haari pare bahutai nat paale ॥17॥
Sindhu tare, bade beer dale khal, jaare hain Lank se bank mavaa se ।
Tain ran-kehri kehrike bidle ari-kunjar chhail chhavaa se ॥
Toson samatth susaaheb sei sahai Tulsi dukh dosh davaase ।
Baanar baaj badhe khal-khechar, leejat kyon na lapeti lavaa-se ॥18॥
Achchh-bimardan kaanan-bhaani Dasaanan aanan bhaa na nihaaro ।
Baaridnaad Akanpan Kunbhkarann se kunjar kehri-baaro ॥
Ram-prataap-hutaasan, kachchh, bipachchh, Sameer Sameerdulaaro ।
Paapten, saapten, taap tihoonten sadaa Tulsi kahan so rakhvaaro ॥19॥
॥ Ghanaakshari ॥
Jaanat jahaan Hanumanko nivaajyau jan, man anumaani, bali, bol na bisaariye ।
Sevaa-jog Tulsi kabahun kahaa chook paree, saaheb subhaav kapi saahibee sanbhaariye ॥
Aparaadhee jaani keejai saasti sahas bhaanti, modak marai jo, taahi maahur na maariye ।
Saahsee Sameerke dulaare Raghubeerjooke, baanh peer mahaabeer begi hee nivaariye ॥20॥
Baalak biloki, bali, baareten aapno kiyo, deenbandhu dayaa keenheen nirupaadhi nyaariye ।
Raavro bharoso Tulsike, raavroee bal, aas raavreeyai, daas raavro bichaariye ॥
Bado bikraal kali, kaako na bihaal kiyo, maathe pagu baliko, nihaari so nivaariye ।
Kesarikisor, ranror, barjor beer, baanhupeer Raahumaatu jyaun pachhaari maariye ॥21॥
Uthpe thapanthir thape uthpanhaar, Kesarikumaar bal aapno sanbhaariye ।
Ram ke gulaamniko kaamtaru Ramdoot, mose deen doobreko takiyaa tihaariye ॥
Saaheb samarth toson Tulsike maathe par, so-oo aparaadh binu beer, baandhi maariye ।
Pokhree bisaal baanhu, bali baarichar peer, makree jyaun pakrikai badan bidaariye ॥22॥
Ramko saneh, Ram saahas Lakhan Siya, Ramkee bhagti, soch sankat nivaariye ।
Mud-markat rog-baarinidhi heri haare, jeev-Jaamvantko bharoso tero bhaariye ॥
Koodiye kripaal Tulsi suprem-pabbayten, suthal Subel bhaaloo baithikai bichaariye ।
Mahaabeer baankure baraakee baanhpeer kyon na, Lankinee jyon laatghaat hee marori maariye ॥23॥
Lok-parlokahun tilok na bilokiyat, tose samarath chash chaarihoon nihaariye ।
Karm, kaal, lokpaal, ag-jag jeevjaal, naath haath sab nij mahimaa bichaariye ॥
Khaas daas raavro, nivaas tero taasu ur, Tulsi so, dev dukhee dekhiyat bhaariye ।
Baat tarumool baanhusool kapikachchhu-beli, upjee sakeli kapikeli hee ukhaariye ॥24॥
Karam-karaal-Kans bhoomipaalke bharose, Bakee bakbhaginee kaahooten kahaa daraigee ।
Badee bikraal baalghaatinee na jaat kahi, baanhubal baalak chhabeele chhote chharaigee ॥
Aaee hai banaai besh aap hee bichaari dekh, paap jaay sabko guneeke paale paraigee ।
Pootnaa pisaachinee jyaun kapikaanh Tulsikee, baanhpeer mahaabeer, tere maare maraigee ॥25॥
Bhaalkee ki kaalkee ki roshkee tridoshkee hai, bedan bisham paap-taap chhalchhaanhkee ।
Karman kootkee ki jantr mantr bootkee, paraahi jaahi paapinee maleen man maanhkee ॥
Paihahi sajaay nat kahat bajaay tohi, baavree na hohi baani jaani kapinaanhkee ।
Aan Hanumankee dohaaee balvaankee, sapath mahaabeerkee jo rahai peer baanhkee ॥26॥
Sinhikaa sanhaari bal, Sursaa sudhaari chhal, Lankinee pachhaari maari baatikaa ujaaree hai ।
Lank parjaari makree bidaari baarbaar, jaatudhaan dhaari dhooridhaanee kari daaree hai ॥
Tori jamkaatri Madodaree kadhori aanee, Ravankee raanee Meghnaad mahantaaree hai ।
Bheer baanhpeerkee nipat raakhee mahaabeer, kaunke sakoch Tulsike soch bhaaree hai ॥27॥
Tero baalkeli beer suni sahmat dheer, bhoolat sareersudhi sakr-rabi-Raahukee ।
Teree baanh basat bisok lokpaal sab, tero naam let rahai aarti na kaahukee ॥
Saam daam bhed bidhi bedahoo labed sidhi, haath kapinaathheeke chotee chor saahukee ।
Aalas anakh parihaaskai sikhaavan hai, ete din rahee peer Tulsike baahukee ॥28॥
Tookniko ghar-ghar dolat kangaal boli, baal jyon kripaal natpaal paali poso hai ।
Keenhee hai sanbhaar saar Anjanikumaar beer, aapno bisaarihain na merehoo bharoso hai ॥
Itno parekho sab bhaanti samarath aaju, kapiraaj saanchee kahaun ko tilok toso hai ।
Saasti sahat daas keeje pekhi parihaas, cheereeko maran khel baalakniko so hai ॥29॥
Aapne hee paapten tritaapten ki saapten, badhee hai baanhbedan kahee na sahi jaati hai ।
Aushadh anek jantr-mantr-totkaadi kiye, baadi bhaye devtaa manaaye adhikaati hai ॥
Kartaar, bhartaar, hartaar, karm, kaal, ko hai jagjaal jo na maanat itaati hai ।
Chero tero Tulsi too mero kahyo Ramdoot, dheel teree beer mohi peerten piraati hai ॥30॥
Doot Ramraayko, sapoot poot baayko, samatth haath paayko sahaay asahaayko ।
Baankee birdaavlee bidit bed gaaiyat, Ravan so bhat bhayo muthikaake ghaayko ॥
Ete bade saaheb samarthko nivaajo aaj, seedat susevak bachan man kaayko ।
Thoree baanhpeerkee badee galaani Tulsiko, kaun paap kop, lop pragat prabhaay ko ॥31॥
Devee dev danuj manuj muni siddh naag, chhote bade jeev jete chetan achet hain ।
Pootnaa pisaachee jaatudhaanee jaatudhaan baam, Ramdootkee rajaai maathe maani let hain ॥
Ghor jantr mantr koot kapat kurog jog, Hanuman aan suni chhaadat niket hain ।
Krodh keeje karmko prabodh keeje Tulsiko, sodh keeje tinko jo dosh dukh det hain ॥32॥
Tere bal baanar jitaaye ran Ravanson, tere ghaale jaatudhaan bhaye ghar-gharke ।
Tere bal Ramraaj kiye sab surkaaj, sakal samaaj saaj saaje Raghubarke ॥
Tero gungaan suni geerbaan pulkat, sajal bilochan Biranchi Hari Harke ।
Tulsi ke maathepar haath phero keesnaath, dekhiye na daas dukhee tose kanigarke ॥33॥
Paalo tere tookko parehoo chook mookiye na, koor kaudee dooko haun aapnee or heriye ।
Bhoraanaath bhorehee sarosh hot thore dosh, poshi toshi thaapi aapno na avaderiye ॥
Anbu too haun anbuchar, anbu too haun dinbh, so na, boojhiye bilanb avalanb mere teriye ।
Baalak bikal jaani paahi prem pahichaani, Tulsikee baanh par laameeloom pheriye ॥34॥
Gheri liyo rogni, kujogni, kulogni jyaun, baasar jalad ghan ghataa dhuki dhaaee hai ।
Barsat baari peer jaariye javaase jas, rosh binu dosh, dhoom-mool malinaaee hai ॥
Karunaanidhaan Hanuman mahaabalvaan, heri hansi haanki phoonki phaujain tain udaaee hai ।
Khaaye huto Tulsi kurog raadh raakasni, Kesarikisor raakhe beer bariaaee hai ॥35॥
॥ Savaiya ॥
Ramgulaam tuhee Hanuman gosaani susaani sadaa anukoolo ।
Paalyo haun baal jyon aakhar doo pitu maatu son mangal mod samoolo ॥
Baanhkee bedan baanhpagaar pukaarat aarat aanand bhoolo ।
Shri Raghubeer nivaariye peer rahaun darbaar paro lati loolo ॥36॥
॥ Ghanaakshari ॥
Kaalkee karaaltaa karam kathinaaee keedhaun, paapke prabhaavkee subhaay baay baavre ।
Bedan kubhaanti so sahee na jaati raati din, soee baanh gahee jo gahee Sameer daavre ॥
Laayo taru Tulsi tihaaro so nihaari baari, seenchiye maleen bho tayo hai tihoon taavre ।
Bhootnikee aapnee paraayekee kripaanidhaan, jaaniyat sabaheekee reeti Ram raavre ॥37॥
Paanypeer petpeer baanhpeer munhpeer, jarjar sakal sareer peermaee hai ।
Dev bhoot pitar karam khal kaal grah, mohipar davri damaanak see daee hai ॥
Haun to bin molke bikaano bali baarehee ten, ot Ramnaamkee lalaat likhi laee hai ।
Kunbhaj ke kinkar bikal boode gokhurni, haay Ramraay aisee haal kahoon bhaee hai ॥38॥
Baahuk-Subaahu neech leechar-Mareech mili, munhpeer-ketujaa kurog jaatudhaan hai ।
Ram naam japjaag kiyo chahon saanuraag, kaal kaise doot bhoot kahaa mere maan hai ॥
Sumire sahaay Ramlakhan aakhar do-oo, jinke samooh saake jaagat jahaan hai ।
Tulsi sanbhaari Taadkaa-sanhaari bhaari bhat, bedhe bargadse banaai baanvaan hain ॥39॥
Baalpane soodhe man Ram sanmukh bhayo, Ramnaam let maangi khaat tooktaak haun ।
Paryo lokreetimen puneet preeti Ramraay, mohbas baitho tori tarkitraak haun ॥
Khote-khote aacharan aacharat apnaayo, Anjanikumaar sodhyo Rampaani paak haun ।
Tulsi gosaain bhayo bhonde din bhooli gayo, taako phal paavat nidaan paripaak haun ॥40॥
Asan-basan-heen bisham-bishaad-leen, dekhi deen doobro karai na haay-haay ko ।
Tulsi anaathso sanaath Raghunath kiyo, diyo phal seelsindhu aapne subhaayko ॥
Neech yahi beech pati paai bharuhaaigo, bihaai prabhu-bhajan bachan man kaay ko ।
Taaten tanu peshiyat ghor bartor mis, phooti-phooti niksat lon Ramraayko ॥41॥
Jion jag Jaankeejeevanko kahaai jan, maribeko Baaraansee baari sursari ko ।
Tulsike duhoon haath modak hai aise thaaun, jaake jiye muye soch karihain na lariko ॥
Moko jhootho saancho log Ramko kahat sab, mere man maan hai na Harko na Hariko ।
Bhaaree peer dusah sareerten bihaal hot, so-oo Raghubeer binu sakai door kariko ॥42॥
Sitapati saaheb sahaay Hanuman nit, hit updesko Mahes maano guru kai ।
Maanas bachan kaay saran tihaare paany, tumhre bharose sur main na jaane surkai ॥
Byaadhi bhootjanit upaadhi kaahoo khalkee, samaadhi keeje Tulsiko jaani jan phurkai ।
Kapinaath Raghunath bholaanaath bhootnaath, rogsindhu kyon na daariyat gaay khurkai ॥43॥
Kahon Hanumanson sujaan Ramraayson, kripaanidhaan Sankarson saavdhaan suniye ।
Harash vishaad raag rosh gun dosh maee, birchee Biranchi sab dekhiyat duniye ॥
Maayaa jeev kaalke karamke subhaayke, karaiyaa Ram bed kahain saanchee man guniye ।
Tumhten kahaa na hoy haahaa so bujhaiye mohi, haun hoon rahon maun hee bayo so jaani luniye ॥44॥
Hanuman Bahuk — Meaning in Brief
This is a long devotional hymn in praise of Hanuman, the swift and mighty son of the wind and the devoted messenger of Ram. It paints his fearsome golden form, his childhood leap toward the sun, his roar from the banner of Parth’s chariot that shakes the Kuru army, and his burning of Lanka and uprooting of the Dron mountain. Through these deeds it presents him as the support of Ram’s servants and the remover of their troubles. In the later verses the speaker, who names himself Tulsi, turns to a personal plea: he describes a severe pain in his arms and body, calls Hanuman his master and refuge, and orders the affliction and the spirits and charms behind it to leave in Hanuman’s name. The hymn ends with a petition addressed to Hanuman, Ram and Shankar to hear him.
When to recite: Tuesday and Saturday, the days devoted to Hanuman, are the traditional times to turn to him.
हनुमान बाहुक का महत्व
गोस्वामी तुलसीदास जी को जब बाहुओं में असह्य वात-व्याधि एवं समस्त शरीर में फोड़े-फुंसियों की गहरी पीड़ा हुई और औषधि, यंत्र व मंत्र सब निष्फल रहे, तब उन्होंने भगवान हनुमान की स्तुति में यह बाहुक रचा और अंजनीकुमार की कृपा से उनकी समस्त व्यथा नष्ट हो गई।
इसी कारण हनुमान बाहुक को रोग, पीड़ा एवं शारीरिक कष्ट (विशेषकर वात, जोड़ों, बाहु व सिर की पीड़ा) के निवारण का अमोघ स्तोत्र माना जाता है। पाठ में तुलसीदास जी "बाँहपीर", "पाँयपीर" व "पेटपीर" का स्मरण कर हनुमान जी से उनके निवारण की प्रार्थना करते हैं।
पाठ विधि
शुभ मुहूर्त में मंगलवार या शनिवार से आरंभ कर, सम्मुख जल से भरा एक पात्र रखकर श्रद्धापूर्वक हनुमान बाहुक का पाठ करें। पाठ के पश्चात उस जल को प्रसाद रूप में ग्रहण करें और अगले दिन नया जल रखें।
इसे २१ अथवा २६ दिन तक नियमित करने की परंपरा है; वात-पीड़ा, जोड़ों के दर्द व रोग में इसे रक्षा-कवच माना जाता है। हनुमान चालीसा के साथ पाठ विशेष शुभ है।
लाभ (Benefits)
- रोग, वात-व्याधि एवं शारीरिक पीड़ा का निवारण
- बाहु, जोड़ों, सिर व शरीर के दर्द में लाभ
- भय, संकट व नकारात्मक शक्तियों से रक्षा
- मानसिक शांति, धैर्य एवं हनुमत-कृपा
