मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों – भजन (Mere Angana Me Tulsi Ka Vyah Sakhiyo)

यह एक भक्ति भजन है। भजन भक्ति और स्मरण का सरल माध्यम है, जिसे भक्त किसी भी समय गा सकते हैं। सम्पूर्ण भजन नीचे पढ़ें।

मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों - भजन (Mere Angana Me Tulsi Ka Vyah Sakhiyo)

मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।
आज तुलसी का सोलह सृंगार सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

तुलसी के ब्याह में गणपत जी आये।
गणपत जी आये संग में रिद्धि सिद्धि लाये।
रिद्धि सिद्धि बरसाये सुहाग सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।
मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

तुलसी के ब्याह में भोले जी आये।
भोले जी आये संग में गौरा को लाये।
गौरा रानी बरसाये सुहाग सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।
मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

तुलसी के ब्याह में विष्णु जी आये।
विष्णु जी आये संग में लक्ष्मी जी को लाये।
लक्ष्मी जी बरसाये सुहाग सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।
मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

तुलसी के ब्याह में रामा जी आये।
रामा जी आये संग में सीता जी को लाये।
सीताजी बरसाये सुहाग सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।
मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों।
पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों।

सम्बन्धित पाठ

→ भक्ति संग्रह — सभी देवी-देवता के पाठ देखें

→ श्री हनुमान चालीसा — सम्पूर्ण पाठ हिंदी में

श्री सिद्धबली बाबा धाम, कोटद्वार

दर्शन समय: प्रतिदिन प्रातः 5:00 – दोपहर 2:00 तथा अपराह्न 3:00 – रात्रि 8:00

ज्योतिष · ASTROLOGYक्या आपकी कुंडली में राज योग है?Get your FREE Janm Kundli, kundli matching & daily rashifal — and consult expert astrologers online at Astrologics.Free Janm Kundli
Scroll to Top